क्या आपने कभी सस्टेनेबल लाइफस्टाइल के बारे में सुना है यह वही लाइफस्टाइल है । जिससे हम अपना paisa और planet दोनों बचा सकते हैं । क्या आपने कभी सोचा है कि आपका बढ़ता बिजली का बिल और शहर में बढ़ते पॉल्यूशन दोनों का एक ही दुश्मन है । इनसे बचने का एक रास्ता है Solar Power और EV यानि इलेक्ट्रिकल व्हीकल ।
आज के दौर में एनवायरमेंट की बात करना सिर्फ एक लेक्चर नहीं, बल्कि अपनी पॉकेट और सेहत दोनों को बचाने की जरूरत बन गया है । एक तरफ सूरज की तपिश गर्मी बढ़ा रही है, दूसरी तरफ वही सूरज आपकी परेशानियों का हल बन सकता है ।
आईए जानते हैं कि कैसे आप सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपना कर हर साल लाखों रुपए बचा सकते हैं । साथ ही साथ अपनी आने वाली पीढ़ी को एक साफ व सुरक्षित धरती उपहार में दे सकते हैं । चलिए जानते हैं जीरो खर्चा और जीरो पॉल्यूशन लाइफस्टाइल के बारे में –
Solar Energy का जादू – आपका निजी पावर प्लांट
सोलर एनर्जी सूर्य से प्राप्त प्राकृतिक ऊर्जा है । सूर्य नवीकरणीय ऊर्जा का प्राकृतिक स्रोत है । अब विश्व के सभी देशों में सौर ऊर्जा को लेकर नई-नई खोजें और तकनीकी तैयार की जा रही है । आजकल सौर ऊर्जा की सहायता से सिर्फ सौर कुकर और सोलर पैनल ही नहीं चलाए जाते बल्कि सौर एयर कंडीशनर, सौर पंखे, सौर वाटर पंप, सौर फेंसिंग, ई रिक्शा, सोलर साइकिल, सोलर स्ट्रीट लाइट्स, सोलर कैमरा आदि बहुत से उपकरण बनाए जा चुके हैं । इसी प्राकृतिक ऊर्जा या सोलर पैनल की सहायता से आप अपने घर की बिजली का बिल जीरो कर सकते हैं ।
आपके लिए फायदा – सौर ऊर्जा से बिजली बिल में भारी बचत ( लगभग 1530 डॉलर प्रतिवर्ष ) होती है । इससे निवेश की लागत 10 साल से कम में ही वसूल हो जाती है । सौर पैनल का रखरखाव में खर्च कम होता है । सोलर पैनल द्वारा उत्पादित अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेज कर बिजली बिल में कटौती करवा सकते हैं । आप भविष्य के लिए ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन सकते हैं ।
पर्यावरण के लिए फायदा – सोलर पैनल लगवा कर आप स्वयं के साथ पर्यावरण को भी फायदा पहुंचा सकते हैं । सौर पैनल लगवाने से वायु प्रदूषण कम होता है, व ग्रीन हाउस गैसों का उत्पादन भी नहीं होता है । सोलर ऊर्जा स्वच्छ, नवीकरणीय व हरित है । इससे शून्य कार्बन उत्सर्जन होता है । सौर ऊर्जा पर्यावरण के लिए एकदम सुरक्षित है । इससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम हो जाती है ।
ध्यान देने योग्य बातें – सोलर पैनल लगवाने से पहले कुछ बातें जान लेना जरूरी होता है। सोलर पैनल किसी भरोसेमंद ब्रांड का ही ले । जहां पर सोलर पैनल लगवाना हो उस जगह को या छत पर लगवाना हो तो वहां अच्छी तरह से जांच ले । वहां पर्याप्त जगह होनी चाहिए । उस स्थान पर कम से कम दिन के चार से 6 घंटे की धूप मिले । अपनी उपयोगिता के हिसाब से सोलर पैनल का सही प्रकार चुने । मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल अधिक कुशल व थोड़े महंगे होते हैं । पोलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल किफायती होते हैं । सोलर पैनल पर मेंटेनेंस व वारंटी का पता लगाएं। कम से कम 25 साल की परफॉर्मेंस वारंटी होनी चाहिए । उस पर अच्छी आफ्टर सेल सर्विस हो । किसी रजिस्टर्ड वेंडर से ही इंस्टॉलेशन करवाएं। साथ ही सरकारी सब्सिडी की भी जानकारी लें ।
सरकारी योजनाएं – सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई है । इन योजनाओं द्वारा आसानी से सौर पैनल लगवाए जा सकते हैं और इन पर भारी सब्सिडी भी मिलती है ।
- पीएम – सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना = घर पर सोलर पैनल लगवाने के लिए 78000 तक की सब्सिडी मिलती है । इसके द्वारा 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है ।
- पीएम कुसुम योजना = किसानों को खेत में सौर पंप लगाने वह सोलर पावर प्लांट स्थापित करने पर भारी सब्सिडी दी जाती है ।
- सोलर रूफटॉप योजना = इसके द्वारा आम नागरिक अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं ।

EV ( electric vehicle ) : मुफ्त की सवारी
आजकल बिजली से चलने वाले वाहनों का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। जहां पेट्रोल व डीजल दिन पर दिन महंगे होते जा रहे हैं, वहां इलेक्ट्रिक वाहन जेब पर भारी नहीं पड़ते । इनका मेंटेनेंस का खर्चा भी कम होता है। बिजली से चलने वाले वाहनों के आर्थिक व प्राकृतिक दोनों ही रूप में बहुत सारे फायदे हैं। आईए जानते हैं –
आपके लिए फायदा – इलेक्ट्रिक वाहनों से बहुत सारे फायदे होते हैं । इनका मेंटेनेंस का खर्चा बहुत कम होता है । साथ ही ईंधन खर्च में कमी से पैसे भी बचते हैं । इन वाहनों में इंजन के पुर्जे कम होते हैं, इसका मतलब है कम रखरखाव करना होगा । जिससे खर्चा भी कम होगा । बिजली से चलने के कारण पेट्रोल या डीजल वाहनों की तुलना में इनकी सवारी सस्ती पड़ती है । अगर इन्हें चार्ज करने के लिए सोलर पैनल का उपयोग किया जाए तो यह बिल्कुल मुफ्त पड़ जाते हैं ।
पर्यावरण के लिए फायदा – बिजली से चलने वाले वाहनों का हमारे साथ पर्यावरण को भी बहुत फायदा होता है । इनसे बिल्कुल धुंआ नहीं निकलता, इसलिए हवा साफ़ रहती है और वायु प्रदूषण कम होता है । इनके चलने से आवाज भी ज्यादा नहीं होती इसलिए नॉइस पॉल्यूशन भी नहीं होता । बिजली से चलने के कारण पेट्रोल- डीजल जैसे इंधनों पर निर्भरता कम होती है । इनका प्रयोग पर्यावरण को सुरक्षित रखता है ।
ध्यान देने योग्य बातें – कोई भी इलेक्ट्रिकल व्हीकल खरीदने से पहले ध्यान दें कि आपको उसकी जरूरत कितनी है। आपको दो पहिया वाहन चाहिए या चार पहिया वाहन। अपनी जरूरत के हिसाब से ही वाहन खरीदे । वाहन खरीदने से पहले उसकी ड्राइविंग रेंज जांच लें कि वह एक बार फुल चार्ज होने पर कितना चलती है । बैटरी लाइफ और वारंटी की जांच करें । कम से कम 5 से 8 साल की वारंटी उस पर होनी चाहिए । चार्जिंग टाइम भी देखें कि उसे चार्ज होने में कितना टाइम लग रहा है । अगर टाइम ज्यादा है, तो फास्ट चार्जिंग ( DC ) की उपलब्धता पर ध्यान दें । सरकार द्वारा इन वाहनों पर भी छूट दी जाती है, इसलिए सरकारी योजनाओं का भी ध्यान रखें ।
सरकारी योजनाएं – इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई गई है । उनकी सहायता से इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर सब्सिडी मिलती है ।
- पीएम- ई ड्राइव योजना = इस योजना का समय 2024 से 2028 तक है । इसके द्वारा दो पहिया, तीन पहिया, ई ट्रक,ई एंबुलेंस के खरीदारों को सीधे सब्सिडी दी जाती है ।
- पीएम ई बस सेवा
- PLI ऑटो योजना
- e-Amrit योजना =इसमें भी विभिन्न सब्सिडी व छूट मिलती है ।
- राज्यवार छूट = अपने राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न राज्यों द्वारा भी सब्सिडी या टैक्स में छूट प्रदान की जाती है ।

सस्टेनेबल लाइफस्टाइल : छोटे बदलाव, बड़ी बचत
हमने अपने एक लेख में मिशन लाइफ के बारे में बात की थी । मिशन लाइफ सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को लेकर उठाया गया एक बड़ा कदम है । इसकी सहायता से हम अपनी जीवन शैली में छोटे-छोटे बदलाव कर पर्यावरण को बचा सकते हैं साथ ही अपनी जरूरत को भी अच्छे से पूरा कर सकते हैं । आजकल सब अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पैसे भी बचाना चाहते हैं । यह सब सस्टेनेबल लाइफस्टाइल अपना कर किया जा सकता है । आईए इसे इन बिंदुओं की सहायता से और समझने का प्रयास करें –
- कंजप्शन पर कंट्रोल – हमें जरूरत व चाहत के बीच का फर्क समझना होगा । समान उतना ही खरीदें जितना जरूरत हो । ज्यादा सामान खरीदने का मतलब है पैसे भी ज्यादा लगेंगे और कचरा भी ज्यादा होगा ।
- सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ‘ना’ कहें – जब भी घर से बाहर निकलें अपनी जरूरत का सामान साथ लें। चाहे वह पानी की बोतल हो या कपड़े से बना थैला । इससे पैसे भी बचेंगे और कचरा भी काम होगा ।
- घर का मिनी इकोसिस्टम – आजकल सबको घर पर किचन गार्डन बनना पसंद है । किचन के गीले कचरे जैसे- सब्जियों व फलों के छिलके को बाहर नहीं फेंके। इससे घर पर ही ऑर्गेनिक खाद बनाई जा सकती है और इस खाद का घर के पौधों में प्रयोग करें । यह आपका जीरो वेस्ट जीवन की तरफ पहला कदम होगा ।
- बिजली व पानी बचाएं । जितनी ज्यादा बिजली बचाएंगे खर्चा भी उतना ही कम होगा । घर में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रिक उपकरण अच्छे ब्रांड के और फाइव स्टार रेटिंग वाले खरीदें । यह ज्यादा बिजली खर्च नहीं करते ।
- लोकल और सीजनल फल व सब्जियां खरीदें । दूर से आने वाले फल व सब्जियां महंगे होते हैं । इसलिए लोकल फल व सब्जियों को प्राथमिकता दें । इससे स्थानीय लोगों की आय भी बढ़ेगी और आपकी भी बचत होगी ।
- स्टाइल के बजाय कंफर्टेबल कपड़ों पर ध्यान दें । स्टाइलिश कपड़े ज्यादा महंगे होते हैं और वे ज्यादा दिनों तक चलते भी नहीं है । इसलिए कपड़े ऐसे खरीदें जो आपके कंफर्ट का भी ख्याल रखें और बचत का भी ।
निष्कर्ष : चिंता नहीं, चेंज करें
जीवन शैली में छोटे-छोटे बदलाव करेंगे तो चिंता करने की जरूरत नहीं होगी । यह छोटे बदलाव ही बड़ा परिवर्तन लेकर आते हैं । प्रकृति ने हमें बहुत सारी चीजें मुफ्त में दी है । अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन चीजों का इस्तेमाल सही ढंग से करें, जिससे प्रकृति का विनाश नहीं विकास हो । सरकार द्वारा भी इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जो हमारी ही भलाई के लिए है । हमें उनका फायदा उठाना चाहिए । अगर हम आज सतत जीवनशैली को अपनाते हैं तो हमें कल की फिक्र नहीं होगी । साथ ही भविष्य की पीढ़ियां भी सुरक्षित व साफ वातावरण में रह सकेंगी। तो क्यों ना आज से ही इस बदलाव की शुरुआत करें ।
क्या आपके घर में कोई भी सौर उपकरण या इलेक्ट्रिक व्हीकल है ? आपने इनके क्या-क्या फायदे महसूस किए हैं ? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं ।
( डिस्क्लेमर : लेख में दी गई जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है । इनमें समय के साथ बदलाव भी हो सकता है । योजनाओं की ज्यादा जानकारी के लिए सरकारी पोर्टल, वेबसाइट, व रिपोर्ट्स का सहारा लें )

“आपने इलेक्ट्रिकल सुरक्षा पर बहुत ही महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं। यह गद्यांश न केवल खतरों के बारे में बताता है, बल्कि समय पर मेंटेनेंस (Maintenance) और अच्छे उपकरण के उपयोग की आवश्यकता पर भी जोर देता है। यह समझना बहुत जरूरी है कि थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यह लेख पाठकों के लिए बहुत मददगार है।”
In this age of machines if we could change even a small part of our lifestyle that could bring changes in fortune of nature, we must do it.
Solar power and Electric vehicles are the need of today and you have given a good presentation on it.
Pingback: AC vs Air cooler : पर्यावरण और आपकी जेब के लिए कौन सा बेहतर है - GREEN VIDYALAYA
Pingback: क्या Artificial Intelligence ( AI ) पर्यावरण को बचा सकता है ? जानिए सच । - GREEN VIDYALAYA