5 Indoor plants for bedroom: रात में भी मिलेगी ताजी ऑक्सीजन

आजकल सबकी लाइफ बहुत व्यस्त हो गई है । काम की वजह से दिन भर बाहर रहना पड़ता है । शाम को जब आराम चाहिए होता है तो घर की याद आती है । सच में घर ही वह जगह है जहां आते ही पूरी थकान उतर जाती है । फिर अगर हरे-भरे पौधे घर में हो तो आंखों को ठंडक और दिमाग को शांति मिलती है । आज हम बात करने वाले हैं ऐसे ही 5 Indoor plants की । ये पौधे घर को खूबसूरत बनाने के साथ तनाव कम करते हैं और नींद बेहतर बनाते हैं ।

हम जानते हैं कि दिन-प्रतिदिन वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है । इसकी वजह से बाहर के साथ घर के अंदर की हवा भी अशुद्ध हो जाती है । घर में हम ज्यादा समय अपने Bedroom में व्यतित करते हैं । अगर यह पौधे आपके बेडरूम में लगे हो तो रात में भी आपको ताजी ऑक्सीजन मिलती रहेगी । आईए जानते हैं इनके फायदे और देखभाल की टिप्स भी ।

Indoor plants बेडरूम को सुन्दर भी बनाते हैं और हवा भी शुद्ध करते हैं
बेडरूम में लगे पौधे सुन्दरता बढ़ाते है और हवा भी शुद्ध करते हैं

Indoor plants लगाने के फ़ायदे –

पेड़-पौधों के फ़ायदे तो हम सब जानते हैं। ये वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं । ये कई पक्षियों और छोटे जीवों का आवास स्थल है । वर्षा की मात्रा को भी यह प्रभावित करते हैं । जितने ज्यादा पेड़ – पौधे होंगे वायु उतनी ही शुद्ध होगी। इनडोर प्लांट्स के भी बहुत सारे फायदे होते हैं। आईए जानते हैं-

  • ये पौधे हवा से हानिकारक रसायनों को हटाते हैं। जिससे हवा शुद्ध होती है ।
  • हरियाली मन को शांत करती है । घर में लगे पौधे तनाव, चिंता व अवसाद को कम करते हैं और एकाग्रता को बढ़ाते हैं ।
  • घर में लगे पौधे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं । इनसे सिर दर्द व थकान में कमी आती है । साथ ही ये श्वसन समस्याओं व एलर्जी में भी फायदा पहुंचाते हैं ।
  • पौधे वाष्पोत्सर्जन के माध्यम से हवा में नमी छोड़ते हैं जो सांस लेने व त्वचा के लिए अच्छी होती है।
  • पौधे घर की सजावट में भी काम आते हैं और घर में जीवंतता को बढ़ाते हैं। ये घर को प्राकृतिक व शांत वातावरण प्रदान करते हैं।
  • कुछ पौधे रात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं जो अच्छी नींद लेने में सहायक होते हैं।
  • पौधों का वास्तु शास्त्र में भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है । मनी प्लांट वह अन्य पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं ।

बेडरूम के लिए 5 सबसे अच्छे Indoor plants –

वैसे तो बहुत से पौधे होते हैं जिन्हें घर के अंदर उगाया जा सकता है । हम बात करेंगे ऐसे पांच पौधों की जो दिखने में भी खूबसूरत हैं और जिन्हें ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं होती । व्यस्त जीवनशैली में राहत के लिये जानिए इन पौधों के बारे में –

पौधे का नाम तस्वीर रोशनी की जरुरत पानी देना मुख्य विशेषता
स्नेक प्लांटIndoor plants कम से मध्यम2-3 हफ्ते में एक बाररात में ऑक्सीजन छोड़ता है और हवा साफ़ करता है
मनी प्लांटIndoor plants मध्यमहफ्ते में एक बारहवा से ज़हरीले टोक्सिंस हटाता है और उगाना बहुत आसान है
पीस लिलीIndoor plants कम से मध्यमजब मिट्टी सूखी लगे ( हफ्ते में 1-2 बार )हवा को फ़िल्टर करता है और सुन्दर सफ़ेद फूल देता है
एलोवेराIndoor plants अच्छी धूप2 हफ्ते में एक बारऔषधीय गुणों से भरपूर और रात में ऑक्सीजन देता है
स्पाइडर प्लांटIndoor plants मध्यम रोशनीहफ्ते में 1-2 बारपेट – फ्रेंडली ( पालतू जानवरों के लिये सुरक्षित ) और हवा शुद्ध करता है

पौधों की देखभाल –

पौधे घर के अंदर हो या बाहर उन्हें देखभाल की जरूरत तो पड़ती ही है। वैसे बाहर के पौधों व अंदर के पौधों में फर्क होता है । अंदर के पौधों को 3 बुनियादी घटकों की आवश्यकता होती है – प्रकाश, पानी और बढ़ने का माध्यम । अंदर के पौधों की देखभाल से जुड़ी कुछ जरूरी बातें निम्न प्रकार है –

  • पौधे के लिए गमले में मिट्टी अच्छी हो । एक बार देख ले की मिट्टी में कंकड़- पत्थर, कांच के टुकड़े या प्लास्टिक की थैली के टुकड़े तो नहीं है ।
  • पौधों को पानी देने का सही समय भी पता होना चाहिए । गमले में मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर पानी दें। ध्यान रहे पानी ज्यादा ना हो । इतना पानी हो की मिट्टी में नमी बनी रहे ।
  • घर में ऐसे पौधे लगाए जिन्हें कम रोशनी की जरूरत हो । समय-समय पर पौधों को हल्की धूप दिखाते रहे । सुबह की हल्की धूप सबसे अच्छी रहती है । तेज धूप वाली जगह पौधों को ना रखें ।
  • अंदर के पौधों को खाद की जरूरत कम रहती है। इसलिए खाद कम डालें और वसंत या गर्मियों में ही खाद दें। सर्दियों में खाद डालना उचित नहीं है ।
  • घर के अंदर के पौधों को शुष्क हवा से दूर रखें । उनके पास हीटर ना चलाएं । उन्हें ऐसे खिड़की या दरवाजे के पास भी ना रखें जहां से गर्म हवा आ रही हो ।
  • पौधों की पत्तियों पर धूल जमने से उनके प्रकाश संश्लेषण में कमी आ जाती है । धूल की वजह से पत्तियों में सांस लेने वाले छिद्र बंद हो जाते हैं। इसलिए पत्तियों को साफ नम कपड़े या स्पंज से पौंछे । पत्तियों पर कमरे के तापमान वाले पानी से स्प्रे भी किया जा सकता है।
  • पौधों पर से सूखे पत्ते, खराब पत्तियों व मुरझाए फूलों को हटा दें। जिससे पौधे फिर से खिलकर बढ़ना शुरू कर दें।
  • पौधों को आम कीड़े – मकोड़ों व कीटों से बचाएं ।
  • पौधों का चुनाव सोच समझकर करें । केवल खूबसूरती देखकर ना खरीदें । उनकी देखभाल की जरूरत, उन्हें फैलने के लिए मिलने वाला स्थान, प्रकाश व नमी की आवश्यकता आदि चीजों को ध्यान में रखकर ही पौधे खरीदें । घर में अगर किसी को फूलों से एलर्जी है तो फूल वाले पौधे ना खरीदें |

विज्ञान व सर्वेक्षण क्या कहते हैं –

इनडोर प्लांट्स को लेकर कई सर्वेक्षण किए गए हैं । जिनसे पता चला है कि एक साधारण घरेलू पौधा फोर्मेल्डिहाइड, बेंजीन व अन्य विषाक्त पदार्थों को दूर करता है । घर में ट्राई क्लोरो एथिलीन ( TCE ), टोल्यून, फोर्मेल्डिहाइड व बेंजीन जैसे हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं। नासा द्वारा किए गए शोध में पता चला है कि इन पौधों की पत्तियों में छिद्र होते हैं । इन छिद्रों से ये पौधे हवा में मौजूद पदार्थों को अवशोषित करते हैं । जड़ों व मिट्टी में मौजूद जीवाणु भी इस शुद्धिकरण प्रक्रिया का हिस्सा है । नासा द्वारा किए गए शोध में कुछ पौधों की सूची भी दी गई जो इस प्रकार है- पीस लिली, स्नेक प्लांट, इंग्लिश आइवी, बांस का पेड़, गोल्डन पोथोस, ड्रेसेना की किस्में, स्पाइडर प्लांट, चाइनीज एवरग्रीन, वीपिंग फिग, फ्लोरिस्ट का गुलदाउदी और एलोवेरा ।

भारत में भी इन पर अध्ययन किए गए । सितंबर 2008 में तीन प्रकार के पौधों – सुपारी, स्नेक प्लांट ( पोथोस) व मनी प्लांट पर 15 साल तक परीक्षण किया गया ‌। यह परीक्षण नई दिल्ली के पहाड़पुर बिजनेस केंद्र और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर पार्क में किया गया । इस प्रशिक्षण में सामने आया कि इस इमारत में शहर की सबसे स्वस्थ आंतरिक हवा थी ।

कई अन्य देशों में भी इस प्रकार के परीक्षण किए गए हैं । इनके नतीजे जो भी रहे हो इन पौधों से होने वाले लाभों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता ।

निष्कर्ष :

क्या आप जानते हैं कि कुछ अध्ययनों में साबित हुआ है कि घर की हवा बाहर की हवा से भी ज्यादा प्रदूषित होती है । बढ़ता वायु प्रदूषण इस स्थिति को और भी भयानक बना रहा है । दिल्ली जैसे कुछ शहरों में तो प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है । अब सिर्फ सस्टेनेबल लिविंग की बातें करने से कुछ नहीं होगा । हमें इसकी तरफ सख्त कदम उठाने होंगे। हमारे द्वारा किए गए छोटे – छोटे बदलावों से बड़ा असर देखने को मिलेगा। तो आईए पौधे लगाने की शुरुआत आज से ही करें । कम से कम एक पौधा तो जरूर लगाएं ।

क्या आपने भी अपने घर के अंदर कोई पौधा लगाया है ? आप उसकी देखभाल कैसे करते हैं ? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं।

( कुछ लोगों को फूलों से एलर्जी होती है । इसलिए पौधे खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिए । )

2 thoughts on “5 Indoor plants for bedroom: रात में भी मिलेगी ताजी ऑक्सीजन”

  1. Raghuveer Sharan Yogeshvar

    तारीख पर काबिल है जो पर्यावरण के बारे में इतना सोचते हैं दूसरों को भी जागरुक करते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *