“क्या मशीनें हमारी धरती को फिर से हरा-भरा बना सकती है।” जवाब है – हां । आज जलवायु परिवर्तन एक बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है । क्या हो अगर इस समस्या से लड़ने में एक शक्तिशाली साथी हमारी मदद करे । जी हां ! मैं उसी साथी की बात कर रही हूं जो हर रोज हमारी सहायता को तैयार रहता है । जिसने हमारी जिंदगी को कुछ हद तक आसान बनाया है । वो है – Artificial Intelligence ( AI )
साल 2026 में एआई सिर्फ ईमेल लिखने या फोटो बनाने तक सीमित नहीं है । बल्कि यह हमारी प्रकृति का सबसे बड़ा ‘बॉडीगार्ड’ बनकर उभर रहा है । समुद्रों से प्लास्टिक साफ करने वाले रोबोट से लेकर बिजली बचाने वाले स्मार्ट ग्रिड्स तक सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी ( sustainable tech ) आज हमारी उम्मीद की नई किरण है । इस लेख में हम गहराई से समझेंगे कि कैसे आधुनिक तकनीक व प्रकृति ( Nature ) एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं और कैसे एआई हमारी धरती को बचाने में सबसे शक्तिशाली हथियार साबित हो रहा है ।

Artificial Intelligence क्लाइमेट चेंज से कैसे लड़ रहा है –
जलवायु परिवर्तन ( climate change ) का सबसे ज्यादा प्रभाव विकासशील देशों पर पड़ रहा है । एक तकनीकी पत्र प्रौद्योगिकी कार्यकारी समिति द्वारा जारी किया गया । इसमें बताया गया है कि विकासशील देशों में जलवायु कार्रवाई के एक शक्तिशाली प्रवर्तक के रूप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( AI ) कैसे कार्य कर सकती है ।
- Smart Energy saving grids – एआई संचालित ऊर्जा प्रबंधन प्रणालियां ग्रिड दक्षता में सुधार कर सकती है । इससे बिजली की मांग का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है । एआई ऊर्जा की बर्बादी को कम करने, ऊर्जा खपत व वितरण को अनुकूलित करने में मदद कर सकता है ।
- मौसम संबंधी भविष्यवाणी – यह बाढ़, तूफान और सूखे जैसी चरम मौसमी घटनाओं की भविष्यवाणी कर सकता है । इससे जन-धन की हानि को कम किया या पूर्णतः रोका जा सकता है । एआई जटिल जलवायु डेटा का विश्लेषण करके वैज्ञानिकों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।
- नवीकरणीय ऊर्जा ( Renewable Energy ) का अनुकूलन – एआई सौर व पवन ऊर्जा जैसे स्त्रोतों की ऊर्जा उत्पादन की भविष्यवाणी कर सकता है। एआई ऐल्गोरिथम पवन टर्बाइनों व सौर पैनलों के संचालन को अनुकूलित ( optimize ) करते हैं जिससे वे ज्यादा बिजली उत्पादन कर सकें।
- स्मार्ट बिल्डिंग – एआई आधारित सिस्टम शहरों में इमारतों में हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग ( HVAC )और लाइटिंग का उपयोग मांग के अनुसार करता है । जिससे ऊर्जा की खपत कम होती है ।
- औद्योगिक दक्षता – एआई का उपयोग कारखानों में मशीनरी के रखरखाव के लिए किया जा सकता है । जिससे ऊर्जा की बर्बादी को रोका जा सकता है ।
- उपग्रह डेटा द्वारा कार्बन उत्सर्जन की निगरानी – एआई उपग्रह छवियों ( Images) का विश्लेषण करके वनों की कटाई ( Deforestation ) मीथेन रिसाव और प्रदूषण के हॉटस्पॉट का पता लगा सकता है ।
- परिवहन अनुकूलन – AI आधारित ट्रैफिक प्रबंधन सिस्टम smart route planning के द्वारा वाहनों के ईंधन की खपत और उत्सर्जन को कम करने में मदद करते हैं ।
- एआई मिट्टी के स्वास्थ्य, नमी और फसल की स्थिति का विश्लेषण करके सटीक खेती ( precision farming ) को बढ़ावा देने में मदद करता है। इससे पानी और उर्वरकों का कम उपयोग होता है और कार्बन फुटप्रिंट कम होता है ।

Artificial Intelligence से संबंधित सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी –
जैसे-जैसे एआई का और अधिक विकास हो रहा है, वैसे-वैसे इसका क्षेत्र भी विस्तृत होता जा रहा है । अब औद्योगिक, तकनीकी, शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण सभी क्षेत्रों में एआई की मदद ली जा रही है । जॉन केरी ( ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिज्ञ ) का कहना है – “नेट ज़ीरो लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आवश्यक कार्बन उत्सर्जन में 50% की कमी उन तकनीकों से आएगी जिनका अभी तक अविष्कार नहीं हुआ है ।”
आईए जानते हैं ऐसे Real life platforms के बारे में जिनसे एआई की सहायता से जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद मिलेगी –
- स्ट्रीम ओसियन ( Stream Ocean ) – इसके द्वारा पानी के भीतर लगे कैमरों की सहायता से समुद्री जैव विविधता की वास्तविक समय निगरानी की जाती है । इसके लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता व मशीन लर्निंग का उपयोग किया जाता है । इसके द्वारा जैव विविधता, उन्नत समुद्री डेटा विश्लेषण व प्रवाल पुनर्स्थापन परियोजनाओं में सहायता मिलती है ।
- पैनो एआई – यह तकनीक वास्तविक समय में जंगल की आग की घटनाओं का व कारणों का पता लगाने, सत्यापन करने व वर्गीकृत करने का काम करती है । पैनो एआई जंगल की आग के कारण होने वाली जलवायु संबंधी आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति और तीव्रता के खिलाफ वैश्विक रूप में कार्य करने में योगदान देता है।
- नेचरडोट्स – इसमें एआई की मदद से एक्वाफॉर्म ( नदी, तालाब ) में वास्तविक समय निगरानी की जाती है । जिसका लक्ष्य मत्स्य पालन व जलीय कृषि आधारित खाद्य श्रृंखला में क्रांति लाना है ।
- ब्लैकरॉक – दुनिया की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी ब्लैकरॉक ने भी अपने एआई टूल ‘अलादीन क्लाइमेट‘ की मदद से उन कंपनियों में निवेश करने से मना कर दिया है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है या सिर्फ ग्रीन वॉशिंग ( green washing ) कर रही है ।
- ग्रीन हाइड्रोजन – यह एक प्रकार का ईंधन है जो पानी से इलेक्ट्रोलाइज़ ( विद्युत अपघटन ) प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न होता है । इसमें बिजली सौर या पवन ऊर्जा द्वारा उत्पन्न होती है । यानी किसी भी प्रकार के जीवाश्म ईंधन का उपयोग न होने के कारण यह शून्य उत्सर्जन वाला व साफ फ्यूल होता है । इसे बनाने का कार्य एआई द्वारा किया जाता है ।
- कार्बन कैप्चर टेक्नोलॉजी – इसमें एआई आधारित वे तकनीकें आती है जो वायुमंडल से कार्बन को पकड़कर उसे अवशोषित करती है । जैसे – एयरोफी क्लीनटेक ( भारत ), AI अनुकूलित डायरेक्ट एयर कैप्चर ( DAC ), भू वैज्ञानिक भंडारण अनुकूलन आदि ।

Dark side ( क्या एआई का नुकसान भी है ) –
हर सिक्के के दो पहलू होते हैं । यहां एआई का अगर फायदा है तो उससे नुकसान भी हो रहा है । एआई का हद से ज्यादा उपयोग पर्यावरण के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसे निम्न बिंदुओं से समझा जा सकता है –
- अत्यधिक बिजली की खपत – एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए अधिक बिजली की आवश्यकता होती है ।
- पानी की भारी बर्बादी – डाटा सेंटर्स को ठंडा करने के लिए ताजे पानी की आवश्यकता होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में एक अकेला एआई डेटा सेंटर प्रतिदिन 20 लाख लीटर पानी खर्च करता है ।
- कार्बन उत्सर्जन – एक एआई सर्च गूगल सर्च की तुलना में 4-5 गुना अधिक ऊर्जा खर्च करता है । अगर यह ऊर्जा ( बिजली ) जीवाश्म ईंधन पर आधारित हो तो इससे भारी मात्रा में ग्रीन हाउस गैस (GHG ) निकलती है ।
- ई – कचरा – एआई की विशेष प्रकार की चिप्स ( GPUs ) और हार्डवेयर से हर रोज भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक कचरा ( Electronic Waste )निकलता है ।
- प्राकृतिक संसाधनों का दोहन – एआई हार्डवेयर बनाने के लिए लीथियम, कोबाल्ट व अन्य दुर्लभ खनिजों की माइनिंग करनी पड़ती है । जिसकी वजह से वनों की कटाई, मिट्टी का क्षरण व जल प्रदूषण होता है।
अन्य जानकारियों के लिए हमारा लेख पढ़ें – “AI दोस्त है या पर्यावरण का दुश्मन”
हम क्या कर सकते हैं –
जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए एआई के साथ हमें भी प्रयत्न करने होंगे । क्योंकि जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव मानव जाति व अन्य जीव-जंतुओं पर पङ रहा है। आईए जानते हैं वो छोटे-छोटे प्रयास जिन्हें हम रोज अपनाकर पर्यावरण संरक्षण की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं –
- स्मार्ट ऊर्जा खपत – एआई के प्रयोग से घरों व ऑफिसों में हीटिंग, कूलिंग व लाइटिंग को अनुकूलित किया जा सकता है । जिससे अनावश्यक बिजली खर्च नहीं होती ।
- ई-फॉर्म और ई-सिग्नेचर – प्रिंटिंग को पूरी तरह से बंद करने के लिए ऑनलाइन दस्तावेज़ साझा करें । इससे कागज व बिजली दोनों बचेंगे ।
- वर्क फ्रॉम होम / ऑनलाइन मीटिंग – ज़ूम या अन्य प्लेटफ़ार्म पर ऑनलाइन मीटिंग से यात्रा को काम करके परिवहन से होने वाला कार्बन उत्सर्जन कम कर सकेंगे।
- Digital pollution कम करें – अनावश्यक ईमेल व अन्य फाइल्स को हटाएं। वे डेटा सर्वर पर ऊर्जा खपत को बढ़ाते हैं।
- क्लाउड व डिवाइस का स्मार्ट उपयोग – लैपटॉप का उपयोग करें । यह डेस्कटॉप के मुक़ाबले कम बिजली खर्च करता है । उपयोग ना होने पर पीसी को स्विच ऑफ करें ।
- वनीकरण और ट्रैकिंग – ड्रोन व एआई का प्रयोग करके दुर्गम क्षेत्रों में बीजारोपण ( Reforestation ) किया जा सकता है ।
- ई- कचरा कम करना – पुराने कंप्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक्स को रिसाइकल करें । नया डिवाइस खरीदने के बजाय पुराने में RAM या सॉफ्टवेयर अपडेट करके उनका जीवन बढ़ाया जा सकता है।
निष्कर्ष –
जब द्रढ़ इच्छा शक्ति, सही मार्गदर्शन व तकनीक साथ हो तो किसी भी बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है । सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी के साथ सतत जीवन शैली अपनाकर हम जलवायु परिवर्तन जैसी बड़ी चुनौती का सामना कर सकते हैं । लेकिन साथ ही हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि तकनीक पर जरूरत से ज्यादा निर्भर ना बनें । पर्यावरण को बचाने के लिए शुरुआत हमें ही करनी होगी । सच्चाई और भ्रम को पहचानना होगा। तकनीक को अपने व पर्यावरण के फ़ायदे के लिए प्रयोग करना ही सही कदम है । क्योंकि अगर पर्यावरण रहेगा तो ही हम रहेंगे । तो आईए साथ मिलकर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करें ।
आपको क्या लगता है कृत्रिम बुद्धिमत्ता के फायदे ज्यादा है या नुकसान ? अपने विचार हमें कमेंट्स में जरूर बताएं ।
( डिस्क्लेमर – लेख में दिए गए तथ्य विश्वसनीय वेबसाइट व रिपोर्ट्स से लिए गए हैं । इनमें समय के साथ परिवर्तन संभव है । तात्कालिक जानकारी के लिए संबंधित रिपोर्ट्स व आधिकारिक वेबसाइट्स को देखें। )

Nice article. Well detailed information and analysis.
बहुत अच्छा